हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: हरदोई। मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक बिजली गुल होने से मरीजों और तीमारदारों को करीब 30 मिनट तक परेशानी उठानी पड़ी। बिजली गुल होने से लिफ्ट भी बंद हो गई। इससे ऊपरी मंजिल पर जाने वाले मरीज नीचे ही बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद व्यवस्थाएं सामान्य हो सकीं। बिजली गुल होने से ओपीडी में ऑनलाइन पर्चे बनने बंद हो गए। इसके बाद मरीजों के मैनुअल पर्चे बनाए गए। पर्चे बनने में दिक्कत के चलते पैथोलॉजी में जांच कराने पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। वहीं एक्सरे और सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीजों को भी परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऊपरी मंजिलों तक जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल होता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लिफ्ट बंद हो गई। ऐसे में कई मरीज कुर्सियों ...