हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अगस्त का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। 20 अगस्त बीतने के बाद भी वेतन खातों में नहीं पहुंचने से डॉक्टर और कर्मचारी परेशान हैं। हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार तक सभी के खातों में वेतन पहुंचने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम यादव ने बताया कि डॉक्टरों और कर्मचारियों के वेतन से संबंधित सभी औपचारिकताएं 10 अगस्त से पहले ही पूरी कर ली गई थीं। इसके बाद वेतन से संबंधित पूरी प्रक्रिया कोषागार कार्यालय भेज दी गई थी। वहां कुछ कर्मचारियों के तबादले होने के कारण वेतन निर्गत करने की प्रक्रिया में समय लग गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एनएचएम के स्टाफ का ढाई माह से वेतन बकाया, जूझ रहे हैं आर्थिक तं...