हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरदोई। सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 255 युवक युवतियों का विवाह कराया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में वे एक-दूसरे के लिए हुए। गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता भी मिली। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र गोपामऊ कार्यक्रम स्थल एनएस रिसोर्ट एण्ड मैरिज लॉन शाहाबाद तिराहा में ब्लाक पिहानी क्षेत्र में 55, टडियावां में 53, नगर पिहानी के 4, गोपामऊ में 6 कुल 118 जोड़े उपस्थित हुए। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र शाहाबाद के कार्यक्रम स्थल रॉयल मैरिज लॉन शाहाबाद में विकास खण्ड शाहाबाद क्षेत्र में 64, टोडरपुर में 63 व नगर क्षेत्र शाहाबाद में 10 जोड़े ...