हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। जासू और टिक्कुर गांव के लोगों के बीच मुंडन कार्यक्रम में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें अरुण, अमित और आनंद घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जासू निवासी अमित शर्मा की बेटी के मुंडन कार्यक्रम में 12 अक्टूबर को टिक्कुर निवासी रामचरण और उनके पुत्र कैम की अरुण से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद टिक्कुर में अरुण के साथ मारपीट के वक्त बचाव में अमित और आनंद को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। रामरतन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...