Hardoi News: मारपीट में नौ घायल, 31 लोगों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, नवम्बर 10 -- Hardoi News: हरपालपुर, संवाददाता। हरपालपुर और अरवल थाना क्षेत्रों में बीते दिनों अलग-अलग गांवों में हुई छह घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। कहीं मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, तो कहीं पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इन घटनाओं में महिलाओं और बुजुर्गों को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। पीड़ितों की तहरीर पर दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने करीब 29 नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरपालपुर थाना क्षेत्र में मारपीट की चार घटनाएं सामने आई हैं। नांदखेड़ा गांव निवासी सचिन ने आरोप लगाया कि सात नवंबर की शाम गांव के कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद उन्हें और उनके पिता को लाठी-डंडों से पीट दिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: पर्व पर कहासुनी के बाद कई जगह मारपीट, 6 लोग घायल बैठापुर निवासी दीपांशी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.