Hardoi News: मारपीट में घायल राजमिस्त्री की मौत, गैर-इरादतन हत्या का केस
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के हुसेपुर गांव में मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुशीला ने गांव के ही करन पुत्र धीरू, सम्मोहन पुत्र सत्तू और मीरा पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की पत्नी सुशीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर को उसके पति सुशील रैदास (40) घर से खेत की ओर जा रहे थे। वह राज मिस्त्री का काम करता था। आरोप है कि रास्ते में विपक्षियों ने उन्हें बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छह सितंबर को घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई थी। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। सोमवार रात करीब 12 बजे सुशील की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.