हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: टड़ियावां। ग्राम थमरवा निवासी आलिम की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है 26 जून की रात जमीर गाजी और सादान गाजी ने अपने पिता के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पर आलिम से भी अभद्रता की। वहीं, एक जुलाई को आलिम के पुत्र मोहित को ऑटो से लौटते समय रोककर मारपीट करने और 12 हजार रुपये व वीवो मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के अनुसार, मामले में दलित उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: न्यायालय के आदेश पर मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...