हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थानाक्षेत्र के विक्टोरियागंज गांव में मायके आई 33 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर महिला ने जहर खाने की बात बताई गई। विक्टोरियागंज निवासी पवन कुमार के मुताबिक, बहन पूजा की शादी करीब तीन साल पहले रामसागर राठौर से हुई थी। पूजा मायके आई थी। सोमवार शाम करीब छह बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई। परिजन उसे जिला अस्पताल हरदोई ले गए, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसओ बघौली प्रशान्त दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...