हरदोई, सितम्बर 20 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के धन्या मजरा लोकवापुर गांव में रविवार को 15 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी अपने मामा विकाश के घर रह रही थी। मामा विकास के मुताबिक रविवार को वह खेत से घर लौटे तो कमरे में किशोरी फंदे से लटकी मिली। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतका किशोरी मीनाक्षी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके पिता अजय बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निवासी हैं। दूसरी शादी के बाद पंजाब में रहते हैं। इसी कारण किशोरी मामा के घर रह रही थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान थानाध्यक्ष बघौली प्रशान्त दुबे ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...