Hardoi News: मानदेय बढ़ने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा से रसोइयों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा: नितिन अग्रवाल
हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गांधी भवन सभागार में रसोइया सम्मान समारोह व कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि आबकारी व मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राथमिक विद्यालय ककराली खेड़ा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से रसोइयों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से राहत मिलेगी। नगर क्षेत्र की किरन गौड़, गुड्डी, सुमन मिश्रा और रामदुलारी, बावन ब्लॉक की राधा, बीना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.