हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: माधौगंज। ग्राम चंदीपुर निवासी 42 वर्षीय अजय कुमार थाने के सामने फर्नीचर का काम करता है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक पर सवार होकर कृषि उत्पादन मण्डी समिति जाने वाली सड़क पर जा रहा था। अचानक सड़क किनारे बाइक धीमी की और गिर गया। एंबुलेंस से राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की चार बेटी मानसी, नैंसी, दिव्यांशी, अंगना और एक पुत्र देव है। पत्नी देवकी घटना के बाद बेसुध है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Gaya News: बेलागंज: एनएच 22 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...