हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद के प्रसिद्ध मां संकटा देवी मंदिर परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार की सुबह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने मंदिर के पुजारी से परिसर में साफ-सफाई तथा बिजली व्यवस्था के संबंध में जानकारी की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बेनीपुर गौशाला की व्यवस्थाएं देखीं इस मौके ...