हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: सुरसा। नेवादा गांव में मंगलवार दोपहर घर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां को बचाने के प्रयास में बेटी की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां और बेटे का इलाज चल रहा है। नेवादा निवासी प्रेमावती घर में चल रहे प्लास्टर के काम के दौरान मंगलवार दोपहर पानी का छिड़काव कर रही थीं। इसी दौरान पानी के लिए लगे नल की टोंटी में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और तड़पने लगीं। यह देखकर पास में काम कर रही विवाहित बेटी सुकान्ती मां को बचाने दौड़ी। मां को पकड़कर खींचने लगी लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर टोंटी से चिपक गई। शोर सुनकर घर के बाहर मौजूद सुकान्ती का भाई रमाकांत भी बचाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह बिजल...