हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के कसियापुर गांव में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। रामरूप ने आरोप लगाया कि तीन अगस्त की दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी राजवीर नशे में उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी रूपरानी से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रूपरानी को पीटा, जिससे उसके दाहिने पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बचाने पहुंची विनीता ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...