हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रताप नगर चौराहा, बैंक ऑफ इंडिया, न्यू कानपुर पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न दुकानों पर पंपलेट बांटे गए। महिला कांस्टेबल तनु और अजना सिंह ने महिलाओं और छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि कोई अराजक तत्व महिला को परेशान करता है या बार-बार फोन पर अश्लील संदेश अथवा कॉल करता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही 112 समेत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा और सहायता के हेल्पलाइन नंबर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...