हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: पचदेवरा। भंडारे का झांसा देकर महिला को झाड़-फूंक के बहाने बेहोश कर सोने के कुंडल लूटने के मामले में पचदेवरा पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए दो अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरखनी मोड़ के पास से पवन उर्फ पप्पू और करन निवासी थाना शाहाबाद को गिरफ्तार किया। करन के पास से 250 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों शोभित, रणदीप और अरविंद के साथ मिलकर ग्राम मैकपुर में एक महिला को भंडारे के नाम पर 100 रुपये की पर्ची देकर झांसे में लिया। इसके बाद झाड़-फूंक के दौरान महिला को बेहोश कर उसके कानों से सोने के कुंडल निकाल लिए। थाना प्रभारी र...