हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डीएल राणा को ज्ञापन सौंपकर 19 अक्तूबर को महानवमी पर अवकाश घोषित करने की मांग की। बीएसए ने ज्ञापन के संबंध में पत्रावली डीएम को भेजने के लिए पटल सहायक को निर्देशित किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व के वर्षों में महानवमी पर अवकाश रहता था। महानवमी सनातन आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन लोग हवन-पूजन, व्रत और कन्या भोज सहित धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महामंत्री उदय शंकर मिश्र, कोषाध्यक्ष बृजेश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय दीक्षित, उपाध्यक्ष अंतर्यामी वाजपेई, संगठन मंत्री करुणेंद्र प्रताप सिंह और टड़ियावां ब्लॉक के महामंत्री जयप्रकाश नारायण शाम...