हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नीचा होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बीमारों, दिव्यांगों और बच्चों को होती है। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच अधिक दूरी होने से यात्रियों को पैर फिसलने और चोट लगने का डर बना रहता है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यात्री समिति के अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों से प्लेटफॉर्म ऊंचा कराने की मांग की है। यात्री गुड्डू, प्रदीप कुमार, राकेश, कमलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार और विनय कुमार ने भी समस्या के समाधान की मांग उठाई है। यात्रियों ने कहा कि प्लेटफॉर्म ऊंचा होने से आवागमन में सुविधा मिलेगी और हादसों की आशंका कम होगी।...