Hardoi News: मल्लावां में सिंचाई के रुपये मांगने पर महिला से मारपीट
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: मल्लावां। नेवादा राधौपुर निवासी निधि ने बताया कि 27 सितंबर को वह खेत में सिंचाई के रुपये लेने गांव के ही शुभम के खेत पर गई थी। आरोप है कि वहां सत्यम, शुभम और मोहिनी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। इससे निधि को चोटें आईं। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.