हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम सेवाला पुरवा मजरा बेरिया नजीरपुर निवासी श्रीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बक्कापुरवा निवासी रोहित और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक 12 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे पशुओं के खेत से गुजरने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है रोहित ने गाली-गलौज कर मारपीट की और अपने भाई बउवा व एक दोस्त को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित ने जबरन ले जाने की कोशिश का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...