Hardoi News: मल्लावां में मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट
हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: मल्लावां। एकधरा मजरा कुतुवापुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासी महेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की रात वह पत्नी रामदेवी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दिनेश गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दिनेश, रामसेवक, छोटे और बब्लू ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और भतीजे मनोज को भी पीटा गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.