हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भड़वल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चार अगस्त की शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर अनिल और अंकित के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में अनिल और उसके भाई चिंटू के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट और गाली-गलौज होती रही। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 अगस्त को दोनों पक्षों की ओर से एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के ...