Hardoi News: मल्लावां में पुरानी रंजिश में दंपति से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: मल्लावां। ठकुरी खेड़ा मजरा कंथरी गांव निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के ही केशव, फतेह बहादुर, रितेश और दरोगा उर्फ दुर्गा प्रसाद उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 16 अगस्त को चारों लोगों ने विनोद कुमार और उनकी पत्नी प्रीति के साथ गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से दोनों के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, मारपीट में उसे और उसकी पत्नी को अंदरूनी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। विनोद कुमार ने 17 अगस्त को मल्लावां कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.