हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां में पहली बार कुल्हा प्रत्यारोपण की जटिल सर्जरी किए जाने का दावा किया गया है। निजी हॉस्पिटल में भगवंतनगर निवासी 54 वर्षीय मान सिंह का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन करीब तीन घंटे चला और सात डॉक्टरों की टीम ने निगरानी की। ऑपरेशन भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हड्डी रोग विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. संदीप दूबे के नेतृत्व में किया गया। सर्जरी के बाद मरीज चिकित्सकीय निगरानी में है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब तक कुल्हा प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। मल्लावां में सुविधा मिलने से हरदोई और आसपास के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सात माह से दर्द झेल रहे गरीब मरीज का मुफ्त कूल्हा प...