Hardoi News: मदरसे में चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय पुलिस टीम कस्बे के निकट एक मदरसे में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी सामग्री को भी बरामद किया है। स्थानीय कस्बे के निकट ग्राम तकिया निवासी शकील अहमद ने चंद दिनों पूर्व मदरसेम् हुई चोरी का मामला दर्ज कराया था। दर्ज कराए गए मुकदमे में शकील ने बताया था कि चोरों दरवाजा तोड़कर मदरसे से सोलर प्लेट व बैटरी, तथा दो इनवर्टर समेत चार्जर आदि चोरी कर ले गए। इस मामले की जांच करते हुए स्थानीय पुलिस टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाकर चोरी का खुलासा करते हुए कस्बे के मोहल्ला इमलीपुर निवासी विपिन को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.