हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: हरदोई। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों से कहा कि मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव शीघ्र उपलब्ध करा दें, जिससे नियमानुसार जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिवसों पर संबंधित मतदेय स्थलों पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र मतदाता...