Hardoi News: मतदान केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: हरदोई। लखनऊ खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय रहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने टोडरपुर ब्लॉक और तहसील शाहाबाद स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखा और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सतर्कता और गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.