हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: माधौगंज। शाहपुर वसुदेव गांव निवासी युवक ने तीन लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अवनीश ने बताया कि 12 जुलाई की सुबह करीब सात बजे वह धान की रोपाई के लिए मजदूर लेने रुदामऊ जा रहा था। हाईवे पुल इस्काई के पास उसने मजदूरों के न आने की बात पूछी। आरोप है तभी रोहित, महेसुर और हर्षवती ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...