Hardoi News: मछली पकड़ने गया 50 वर्षीय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सिखौरा के फत्तेपुर गांव में मछली पकड़ने गया एक अधेड़ नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। नदी में डूबे युवक की पहचान फत्तेपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्ना के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.