हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: अतरौली। पोल्ट्री फार्म से फैल रहे मक्खियों के आतंक के खिलाफ पिपरी नरायनपुर गांव में चल रहा ग्रामीणों का धरना 13वें दिन शुक्रवार देर शाम एडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एडीएम प्रफुल्ल कुमार ने ग्रामीणों को 10 दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। पिपरी नरायनपुर स्थित पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के अपशिष्ट से आसपास के क्षेत्र में मक्खियों का प्रकोप फैलने का आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले हन्नीखेड़ा, महुआडांडा, पिपरी नरायनपुर, कसहिया, भटपुर, हाजीपुर और बसहिया समेत करीब एक दर्जन गांवों में मक्खियों के कारण खाना-पीना और घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से लेकर उच...