Hardoi News: मंदिर में पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: मल्लावां। उन्नाव जनपद के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम उत्मानपुर निवासी आनंद कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को मेरी पत्नी राधा सुनासीर नाथ मंदिर मल्लावां में दर्शन करने आई थीं। सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच गर्भ गृह में एक अज्ञात महिला ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 2350 रुपये नकद, मोबाइल फोन और मंगलसूत्र रखा था। घटना के बाद आनंद कुमार ने 18 अगस्त को मल्लावां कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक आकाश शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.