Hardoi News: मंदिर परिसर में फूल तोड़ने गए वृद्ध की करंट लगने से मौत
हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के बिलसर हरसेन गांव में शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए 65 वर्षीय वृद्ध की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलसर हरसेन निवासी 65 वर्षीय रामबक्स शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कन्हैयालाल मंदिर में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर परिसर की जमीन से होकर खेत की ओर झटका मशीन का तार गया है। वहीं, ट्रांसफार्मर से बिजली की केबल भी मंदिर की तरफ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि झटका मशीन का तार टूटकर बिजली की केबल पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया और राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.