हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: हरदोई। शहर की सीमा विस्तार की मांग आने वाले समय में पूरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जैसे ही प्रदेश स्तर पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होगी वैसे ही इस बार परिसीमन के प्रस्ताव को पास कराया जाएगा। राज्यमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि हरदोई नगर पालिका परिषद की सीमा का विस्तार कराने के लिए प्रस्ताव बन चुका है। इसे शासन में भेजा गया है। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कुछ आपत्तियां लगाई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण कराया जा चुका है। प्रदेश स्तर पर आने वाले समय में नगर निकाय सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू होगी। तब पूरा प्रयास करके हरदोई नगर पालिका के विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृत कराया जाएगा। मौजूदा समय में आशानगर, प्रगतिनगर, कन्हईपुरवा, आजादनगर समेत दर्जनभर से ज्यादा म...