हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। ग्राम पंचायत मंझिया एकघरा के ग्रामीण विकास की बदहाली से परेशान हैं। पंचायत के चार मजरों में सड़क, नाली, आवास और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। मजरा एकघरा निवासी राजबहादुर सक्सेना, रामलाल, कल्लू और राहुल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज भी आधे से अधिक कच्चे मकान हैं। बरसात में परिवारों को छप्पर और टीनशेड के सहारे रहना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवास के लिए जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने पांच-पांच सौ रुपये लिए लेकिन इसके बावजूद आवास मिलेगा या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास बनाया गया बारातघर भी लंबे समय से वीरान पड़ा...