Hardoi News: भीषण उमस के बीच बारिश का इंतजार, 36.5 डिग्री पहुंचा पारा
हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले में रविवार को पूरे दिन गर्मी और उमस का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में करीब 40 प्रतिशत बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय 85 प्रतिशत तथा शाम को 63 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। हवा पूर्व दिशा से लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन वर्षा नहीं होने से वातावरण में नमी बढ़ गई और गर्मी अधिक महसूस हुई। शहर में दोपहर के समय तेज धूप और उमस के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। वहीं शाम के समय बादल छाने से लोगों को बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.