हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन पर अपनों से बिछड़कर रो रहे तीन वर्षीय मासूम को जीआरपी हरदोई ने सकुशल उसके परिवार से मिला दिया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता से परेशान परिजनों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को जीआरपी की टीम स्टेशन पर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों तथा ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर टीवी के पास करीब तीन साल का एक बच्चा अकेला बैठा रोता दिखा। पूछताछ पर पता चला कि बच्चा भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गया है। थानाध्यक्ष जीआरपी अभिषेक कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बच्चे को अपनी देखरेख में लिया। महिला पुलिसकर्मी की सहायता से उसे महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचाया गया। महिला कांस्टेबल साधना शुक्ला ने बच्चे को प्यार से समझाकर शांत कराया। स्टेशन परिसर में अनाउंसमेंट कराया और आस...