हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी की प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संडीला बॉर्डर से लेकर नगर तक भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी 15 अगस्त के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा अभियान' की तैयारियों और सांगठनिक रूपरेखा तय करने हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी रहे। कार्यक्रम स्थल पर उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित एवं मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। यह भी पढ़ें- हर घर त...