हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: शाहाबाद। सनातन के प्रति अटूट आस्था से वशीभूत श्रद्धालुओं द्वारा गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। रथयात्रा में भाग लेने और भगवान का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। मोहल्ला चौक स्थित रामवाटिका से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बाजार शम्भा, घंटाघर, घास मंडी तिराहा होते हुये मोहल्ला दिलेरगंज स्थित गायत्री माता मंदिर पहुची जहां से उसी मार्ग से वापस होते हुये मोहल्ला चौक स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची जहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा बहन सुभद्रा की भव्य आरती के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ रथ यात्रा का समापन किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर, पारंपरिक रथयात्रा में उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Rampur News: 20 जुलाई को निकलेगी भगवान ...