Hardoi News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: हरदोई। विकासखंड सांडी में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समारोह हुआ। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारम्भ बीईओ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संदीप, 100 मीटर में शिवम 200 मीटर में ललित तथा 400 मीटर में सुभाष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50, 100 और 200 मीटर में अंशिका तथा 400 मीटर दौड़ में छोटी बिटिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में 100 व 200 मीटर में सानू तथा 400 मीटर दौड़ में नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Etah News: शीतलपुर में नन्हे खिलाड़ियों ने मैदान पर दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.