हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें अधिवक्ता संघ का सदस्य होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनके पूरे राजनीतिक जीवन में हरदोई के अधिवक्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी उनका और उनके परिवार का सदैव साथ दिया है, जिसके लिए वे स्वयं को उनका ऋणी मानते हैं। बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, महामंत्री पंकज सिंह सोमवंशी, पूर्व अध्यक्ष पी.के. मिश्रा, अमलेन्द्र नाथ मिश्रा 'मानटी बाबू', त्रिलोकी सिंह गौर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला (एडवोकेट), डीजीसी आशुतोष मिश्रा, अनिल गुप्त...