Hardoi News: बोरवेल में उतरे वृद्ध जहरीली गैस की चपेट में आए, पुलिस ने रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू
हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर क्षेत्र के सतौथा गांव में मंगलवार शाम खेत पर बने करीब 18 फीट गहरे बोरवेल में पानी के इंजन का पंखा ठीक करने उतरे वृद्ध जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें अचेत अवस्था में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गश्त कर रही डायल 112 पुलिस टीम की नजर भीड़ पर पड़ी तो पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रस्सियों के सहारे रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वृद्ध को सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वृद्ध के भतीजे शैलेंद्र ने बताया कि समय पर पुलिस और ग्रामीणों की मदद मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.