Hardoi News: बैनामा की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, मुकदमा दर्ज
हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: पचदेवरा। बैनामा की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। द्वारनगला निवासी सतीश दीक्षित ने आरोप लगाया कि उन्हें खेत जोतने से रोका जा रहा है। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। सतीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 23 सितंबर 2024 को रामवीर से गाटा संख्या 248 में दर्ज भूमि के 15वें हिस्से का बैनामा कराया था। आरोप है कि राजपाल, सोनपाल, राजेंद्र, जागेश्वर, दुर्विजय, श्रीपाल, अमरपाल, पप्पू, राजीव और संजीव समेत अन्य लोग उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। वे दूसरी जगह जमीन लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि वह बैनामे में दर्ज जमीन पर ही कब्जा लेना चाहता है। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.