हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य दिवाकर ने किया। बालिका वर्ग अंडर 19 में वेणीमाधव इण्टर कालेज ने वैदिक विद्या मंदिर को 2-0 से हराया। चंचल, गोलू, अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर 17 में वैदिक विद्या मंदिर विजेता तथा वेणीमाधव उपविजेता रहा। नैन्सी, लक्ष्मी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर 14 में वेणीमाधव नाक आउट विजेता रहा। प्रतियोगिता संचालन में क्रीड़ा प्रभारी एसएन त्रिवेदी, सरोज कुमार, उमाशंकर, मैना गुप्ता, आरके सरोज, अनामिका, सरताज खां, अतुल तथा पूर्व क्रीड़ा सचिव हंसराज कुशवाहा का योगदान रहा। पुरस्कार वितरण जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने किया। अन्त में प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को मंडल, प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्...