हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: सुरसा। जूरा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जूरा निवासी मनीष ईंट-भट्ठे पर बेलदारी करता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। मंगलवार सुबह पिता मेवाराम बेटे के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने अंदर झांककर देखा तो मनीष का शव गमछे के सहारे फंदे पर लटका था। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...