हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के भैनगांव निवासी गुड्डू (50) की शराब के नशे में बेसमेंट में गिरने से मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...