Hardoi News: बुलेट की टक्कर से पैदल जा रही महिला की मौत, चालक फरार
हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: अतरौली। अतरौली थानाक्षेत्र के दुन्दपुर मजरा रामपुर अटवा निवासी एक महिला की गुरुवार सुबह बुलेट की टक्कर से मौत हो गई। वह घर से पैदल दूध लेकर डेयरी पर जा रही थीं। हादसे के बाद बुलेट चालक मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे सोहन ने बताया कि उनकी मां रूपरानी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बरगदिया स्थित एक डेयरी पर दूध देने पैदल जा रही थीं। माल-अतरौली रोड पर थाना माल क्षेत्र लखनऊ के बरगदिया के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बुलेट चालक मौके से भाग निकला। परिजन शव को गांव ले आए। बताया गया कि र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.