हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: शाहाबाद। कोठिला गांव में सवर्ण चेतना सभा की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की पूर्व संध्या पर 'वरिष्ठ नागरिक आशीर्वाद समागम' में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 251 बुजुर्गों को 'धर्म, वृद्धि, यश' सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन समाजसेवी इंद्रपाल ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेविका कौशल्या देवी और संचालन प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा आरिफ खान शानू ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान से बढ़कर कोई तीर्थ और पुण्य नहीं है। युवाओं का विकास बुजुर्गों के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष हरदोई रणन्जय सिंह, जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी, छात्र संघ जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा और प्रदेश सचिव विमल मिश्रा ने ...