हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बेनीगंज उपकेंद्र के प्रतापनगर फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। जर्जर तारों के कारण तेज हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगे तार करीब 20 साल पुराने हैं। कमजोर और जर्जर तारों के कारण आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं, जिससे कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। हूसेपुर, कनहईखेड़ा, पिरकाखेड़ा और बलदेव पुरवा में यह समस्या रोजाना बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई बार मौखिक और लिखित रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक ...