हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज झाला गांव में बीसी (कमेटी) के करीब 20 लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति के परिवार समेत फरार होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुशील गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही लियाकत अली ने साबिर अली, रोहित गुप्ता, इश्तियाक आदि कई लोगों से बीसी के माध्यम से रुपये जमा कराए थे। सभी सदस्यों का पैसा उसी के पास जमा होता था। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके सहित अन्य लोगों के करीब 20 लाख रुपये आरोपी के पास जमा थे। 16 अप्रैल 2026 की रात आरोपी परिवार समेत गांव छोड़कर फरार हो गया। काफी तलाश और फोन पर संपर्क करने के ...