हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: पिहानी। कुल्लही गांव निवासी एक व्यक्ति की बीमारी के चलते दिल्ली में आकस्मिक मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए और पुलिस से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। कुल्लही निवासी दयाशंकर ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके सगे भाई मनोज कुमार बाजपेई जो दिल्ली में मजदूरी करते थे। उनकी अचानक तबियत खराब होने और खून की उल्टी आने से मौत हो गई। दिल्ली निवासी रिश्तेदार शिवम तिवारी के द्वारा सोमवार की रात सूचना मिली तो भाई का शव अज्ञानतावश घर मंगवा लिया। शव का पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...